एकादशी पर श्रीजी का माखन से श्रृंगार हुआ
Nov 04 2022
ग्वालियर। जनकगंज स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दस दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज 2 नवंबर से अखंड भजन कीर्तन से प्रारंभ हो गया चुका है। उसी क्रम में शुक्रवार तृतीय रोज प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी का माखन से श्रृंगार कर तुलसी और गुलाब की पाियां से प्रभु को वस्त्र धारण कराए गए। जिसमें भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का कृष्ण अवतार रूप देखकर भक्त प्रफुल्लित नजर आए।
गौरतलब है कि प्रभु के दर्शन के लिए भक्त सुबह 6 बजे से ही मंदिर में पहुंच गए थे और भजन गाकर पट खुलने का इंतजार करते रहे पट खुलते ही नजारा भक्ति मय जयकारों से गूंज उठा जब भक्तों ने प्रभु लक्ष्मी नारायण भगवान माखन मिश्री के श्रृंगार दर्शन पाए।
आपको बता दें कि माखन मिश्री के इस श्रृंगार में प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण जी को माखन, गुलाब की पंखुड़ियां तुलसी, गोटा से सजाकर उनको कृष्ण अवतार का नटखट रूप दर्शाया गया, उसके बाद श्री लक्ष्मी नारायण जी का माखन मिश्री के मटके से भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाता है।
अगले क्रम में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण को 51 किलो दूध से 11पुजारियों द्वारा अभिषेक किया गया। जिसमे 5 आचार्यों प्रमुख द्वारा ऋग्वेद के पवमान सुक्त मंत्रो का पाठ कर प्रभु का दूध दही शहद और जल से अभिषेक कर आरती की गई। प्रभु श्री लक्ष्मी नारायण जी के अभिषेक में उपयोग हुए 51 किलो दूध से मिष्ठान (पेड़े) बनाकर भक्तों में वितरित किए जाते है।
वही प्रबुधनी देवउठनी एकादशी मंदिर में मनाई गई। जिसमें मंदिर में पहुचे सभी भक्तों को मंदिर पुजारी श्री राघवेशलव्हाटे द्वारा एकादशी महत्व की कथा का रसपान करा कर उनके परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर मंदिर पर विशेष साज-सज्जा कर उसको सजाया गया है। आपको बता दें कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज में 2 नवंबर से 11 नवंबर तक वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा ह।ै इस 10 दिवसीय जह धार्मिक होते चले आ रहे।
उसी क्रम में आज शनिवार 5 नवंबर को तुलसी शालिगराम विवाह साईं काल 7 बजे संपन्न होगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









