मुख्यमंत्री चौहान, सिंधिया, विजयवर्गीय अल्प प्रवास पर ग्वालियर आए
Nov 04 2022
ग्वालियर। मुयमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 4 नवबर को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर ग्वालियर आये। मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रात:11.30 बजे विमान द्वारा यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचे जहां बड़ी संया में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद सड़क मार्ग से मुरैना जिले में एबी रोड़ बानमोर स्थित रूस्तम फार्म पर के लिए रवाना हो गए। वहां वह स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। मुयमंत्री श्री चौहान दोपहर वापस ग्वालियर विमानतल पहुंचकर वायुमार्ग से इंदौर के लिए प्रस्थान करा।
केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर आए
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को ग्वालियर आए। सुबह से ही एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। जैसे ही श्री सिंधिया का विमान आया और श्री सिंधिया विमनतल के बाहर आए वैसे ही स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ सी लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ग्वालियर आए
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास पर आए जहां बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान श्री विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उनकी समस्याओं को भी सुना। श्री विजयवर्गीय शुक्रवार शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









