डिवाइडर से टकराकर बस पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

Nov 03 2022

ग्वालियर। महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित भिण्ड हाईवे पर गत देर रात एक सवारी बस डिवाईडर पर चढ़ गई। डिवाईडर पर चढ़कर बस पलट कर दूसरी ओर जा गिरी। बस में बैठे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को मुरार स्थित जिला अस्पताल एवं जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां दो लोगों की हालात गंभीर बताई जा रही है। 
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आलू अनुसंधान केन्द्र के पास गत देर रात करीब साढ़े बारह बजे तेज रफ्तार बस पलट गई। बस पलटने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस के नीचे दबे यात्रियों को के्रन की मदद से बस को हटवाकर निकलवाया। हादसे में करीब एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को पुलिस वाहन व एंबूलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दो से तीन यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। 
जानकारी के मुताबिक गत देर रात ग्वालियर से गोहद जा रही मजदूरों से भरी बस क्रमांक एमपी 07 सीजे 6713 अचानक डिवाईडर से टकराकर बस पलट गई। बस के पलटते ही बस में बैठे मजदूर लगभग दो दर्जन से अधिक घायल हो गये। घायल अवस्था में घायलों को उपचार के लिये मुरार अस्पताल में एवं जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया। जिसमें बृजेश राठौर और सुनील सेहरिया की हालात गंाीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
तीन घंटे की मशक्कत से निकले घायल
हादसा रात साढ़े बारह बजे हुआ था और पुलिस को हादसे में घायल यात्रियों को निकालने में करीब तीन घंटे का समय लगा, क्योंकि बगैर क्रेन की मदद से बस को हटाया नहीं जा सकता था और क्रेन आने में काफी समय लगा।