महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण

Nov 03 2022

ग्वालियर। मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस मध्यप्रदेश स्थापना सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिस के तीसरे दिन गुरूवार को शहर की सभी महापुरुषों कि प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने गांधी उद्यान फूलबाग पर पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव एवं अन्य पार्षद गण उपस्थित रहे।
सांसद विवेक नारायण शेजवलकर एवं सभापति मनोज सिंह तोमर ने भी फूलबाग स्थित गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 
वही निगमायुक्त किशोर कन्याल ने वार्ड क्रमांक 27 के 7 नंबर चौराहा शहीद भगत सिंह चौहान प्रतिमा पर क्षेत्रीय पार्षद प्रीति संजू परमार के साथ शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके साथ ही अन्य सभी क्षेत्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।