श्याम प्रभु खाटू वाले के वार्षिक महोत्सव में लिया भजनों का आनंद

Nov 03 2022

ग्वालियर। श्री श्याम मंडल रजि का 52 वा श्री श्याम प्रभु खाटू वालों का वार्षिक महोत्सव का धार्मिक आयोजन एक नवंबर से प्रारंभ होकर 5 नवंबर तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के सचिव राजकुमार सराफ ने बताया की इस 5 दिवसीय धार्मिक आयोजन में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन के दूसरे दिन दया चंद्र देहली वाले और कुमारी कनिका किशोरी दिल्ली की विख्यात भजन गायक कलाकारों ने समां बांधा और हजारों श्रद्धालुओं ने इस भजनों का आनंद लिया। आयोजन में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल एवं पूर्व विधायक भांडेर धनश्याम पिरोनिया उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के संयोजक गिर्राज सेवा मंडल ग्वालियर एवं सदस्यगण थे और प्रत्येक दिन होने वाले आयोजन की जानकारी भी सभी भक्तों को दी गई।