संत आशाराम बापू गौ शाला में धूमधाम से मना गोपाष्टमी पर्व

Nov 03 2022

ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर स्थित श्रीकृष्ण गौ शाला में भक्तों द्वारा गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गौ माता को स्नान कराकर चंदन वंदन हल्दी रोली चावल से पूजन कर सुसज्जित पोशाक पहना कर सजाया गया। तत्पश्चात साधक भक्तों द्वारा गौ ग्रास से भोग लगाकर भाव पूर्वक सात सात परिक्रमा कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया। समूची मानव जाति की सुख शांति समृद्धि हेतु सामूहिक प्रार्थना गौ माता से की गई। शास्त्र की मान्यता अनुसार गौ माता की नियमित सेवा से आदि व्याधि संकट समेत टीबी कैंसर जैसे असाध्य रोगों से मुक्ति मिल जाती है। अत: अपने कुल वंश की खुशहाली के लिए गौ माता की यथा शक्ति सेवा अवश्य करनी चाहिए। गोपाष्टमी पर्व कार्यक्रम में साधक भक्तों के साथ श्री योग वेदान्त सेवा समिति के पदाधिकारी गण विशेष रूप से शामिल रहे।