हर कार्यकर्ता केवल अपनी पोलिंग की जिम्मेदारी लेगा तो कांग्रेस 150+ सीटें जीतेगी-प्रवीण पाठक
Nov 03 2022
ग्वालियर। डॉ अशोक जयंत गोलपहाड़िया ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे संगठन प्रभारी इब्राहिम पठान, विधायक प्रवीण पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने कहा कि अब समय आ गया है। हम सब मिलकर जनहित के मुद्दो पर सड़कों पर उतर कर संघर्ष करे। झूठ, फरेब, छल कपट, नौटंकी करने वालो का पर्दाफाश करे। आम जन को ये बताए कि भाजपा शासन ने मंहगाई, बेरोजगारी को चरम पर ला दिया है। जो सत्य बोलता है उसे नाजायज तरीके से सताया जाता है।
मंडलम, सेक्टर की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि हर नेता और कार्यकर्ता केवल अपनी अपनी पोलिंग की जिम्मेदारी ले ले तो कांग्रेस 150+ सीटें जीतेगी और 2023 मे कांग्रेस की सरकार बनेगी। हम सब मिलकर पोलिंगो पर कार्य करे।
उन्होंने कहाकि राहुल गांधी पूरे देश में भारत जोड़ों यात्रा कर रहे है। वो भाईचारे, मानवता का संदेश देकर सभी से सत्य के साथ खड़े होकर संघर्ष का आव्हान कर रहे है।
इस मौके पर कैलाश चावला, संतोष शर्मा, लक्ष्मी कुशवाह, नरेंद्र मेकले, अर्जुन कुशवाह, सज्जन चौधरी, शिवा कुशवाह, मुकेश चौरसिया, सुलेमान शेख, आकाश खटीक, सौरभ अग्रवाल, अर्चना धाकड़, पूनम प्रजापति, संजीव जयंत, फिरोज खान, उमेश राठौर, बाबू सिंह राठौर, संजय सिखेरिया, कृष्ण अग्रवाल, पवन रजक, विक्की सेन, महेंद कुशवाह, संजय पाराशर, विनोद प्रजापति, देवेन्द्र मौर्य, हसन खान, मनीष शर्मा, सोहिल खान, भारत बजाज सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









