भाजपा का चमत्कार, यूवा बेरोजगार, मंहगाई की मार भारत जोड़ो यात्रा से देश का होगा उद्धार-डॉ. शर्मा
Nov 02 2022
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा एवं मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व मे देश मे फैल रही सामाजिक एवं धार्मिक वैमनस्यता, मंहगाई, बेरोजगारी के विरोध में ओर भारत को एक सूत्र में पिरोने की मंशा को लेकर राहुल गांधी द्वारा देश भर में निकली जा रही भारत जोडो यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर बुधवार को ग्वालियर विधानसभा के हजीरा चैराहे से मलगड़ा चैराहे तक भारत जोडो यात्रा निकाली गई।
यात्रा के समापन अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंन्द्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में देश के क्या हालात हो गए है आप सब से छुपा नही है महंगाई सुरसा की तरह मुह फाड़ रही है आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं से पूछिए की किस तरह से वो अपनी रसोई चला रही है। दैनिक जरूरत के समान के दाम आसमान छू रहे है। आम आदमी को घर चलाना बच्चे पालना मुश्किल हो गया है। इस सरकार ने लाखो युवाओं का जीवन बर्बाद कर दिया। पढ़े लिखे यूवा बिना नोकरी के ही ओवर ऐज हो गए, लाखो यूवा रोजगार के लिए सडक़ों पर घूम रहे है कुछ ने तो तंग आकर आत्महत्या जैसे कदम तक उठा लिए लेकिन सरकार तो हिन्दू मुसलमान में ही लगी है।
यात्रा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा नेताओं के दोगले रूप में अब पहचान गई है। पहले 300 रुपये के सिलेंडर पर धरना देने वाली स्मृर्ती ईरानी 1000 के सिलेंडर पर चुप है। 50 रूप के डॉलर पर प्रधानमंत्री की गरिमा गिराने वाले लोग आज 83 के डॉलर पर बोल नही रहे है। उन्होंने क्षेत्रीय मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गंदे पानी के नाम पर धरने देकर मंत्री बनने बालो के राज में अब हर आदमी गन्दा पानी पीने के लिए कई दिनों से मजबूर है। पर मंत्री जी अपनी नाटक नोटंकी में मस्त है। उन्होंने ग्वालियर में बिक रहे नशे पर भी ग्वालियर के भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़े किया। उन्होंने कहा कि जब शराब की दुकान का समय एक घण्टे बढ़ा था। तब सुंदरकांड किये गए थे पर आज हर गली मोहल्ले चैराहे पर शराब मिल रही है, तो मंत्री जी अब कहां है। उन्होंने 57 साल के भाजपा शासित निगम पर भी ग्वालियर को नरक में तब्दील करने वाली भाजपा को आड़े हाथों लेकर कहा कि पूरी विधानसभा में सीवर चैक है। सीवर सडक़ो पर उफन रही है जनता छोटे छोटे कामो के लिए सरकारी ऑफिसों के चक्कर काट रही है लेकिन सरकार चुनावों के पास आते है जनसमस्य शिविर की नोंटंकी करके जनता को बरगलाने का काम करने लगती है। यात्रा का आभार मुनेंद्र भदौरिया ने किया।
भारत जोड़ो यात्रा में अशोक प्रेमी, इंद्रजीत चौहान, आनंद कुषवाह, राकेश भदौरिया, संजीव दिक्षित,नवीन भदकरिया, राजेश खान, पार्षद अरुण कुशवाह, सुरेन्द्र चौहान, पीपी शर्मा, दीपक बाथम मनीष मन्ना मनोज राजपूत रामु कुशवाहा शकील मंसूरी माटू यादव धर्मेंद्र वर्मा पूर्व पार्षद राजू भदौरिया दर्शन मिश्रा सुरेश प्रजापती, पुराण कुषवाह राधेशयाम शर्मा देसराज सिंह विनय मिश्र, सोनू राजावत, रवि आर्य, रवि कुषवाह, उमेश भदौरिया, सौरव पाल, धरमवीर जाट टिवनकल चैधरी आदि लोग उपस्थित रहे ।
आज 3 नवंबर को छप्परवाला पुल से महाराज बाड़ा तक भारत जोड़ो यात्रा
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज 3 नवंबर को सांयकाल 5 बजे छप्परवाला पुल से महाराज बाड़ा तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









