10 दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर का 191 वां वार्षिक उत्सव से शुरू

Nov 02 2022

ग्वालियर। जनकगंज स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में दस दिवसीय वार्षिकोत्सव का आगाज बुधवार से अखंड भजन कीर्तन से प्रारंभ हो गया है। जिसमे आगामी 10 दिनों तक अनेक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
गौरतलब है कि जनकगंज स्थित लक्ष्मी-नारायण मंदिर अपना 191 वर्ष पूरा कर रहा है। ऐसे में इस साल इस वार्षिक आयोजन को और भी अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के पहले दिन बुधवार 2 नवंबर को सुबह 6 बजे से अखंड भजन सप्ताह प्रारंभ हो हुए जिसमें महिला और पुरुष भक्तों द्वारा निरंतर 10 दिन अखंड निरंतर भजन कीर्तन किए जाएंगे। जिसमें सुबह की पाली में महिला भक्तों द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा, साथ ही रात्रि में पुरुष भक्तों द्वारा भजनों की प्रस्तुति रहेगी।
4 नवंबर को प्रबोधनी एकादशी देवस्थान पर श्री जी का मक्खन से श्रृंगार होगा। सुबह 9 बजे से से दूध अभिषेक तथा 11 बजे एकादशी कथा का महत्व बताया जाएगा। साथ ही शाम 7 बजे महाआरती होगी। 
पांच नवंबर को तुलसी शालिगराम विवाह मंदिर प्रांगण में शाम 7 बजे संपन्न होगा। छह नवंबर को हरिहर दर्शन की झांकी सजाई जाएगी, जो सुबह 5 से रात तक भक्तों के दर्शन के लिए रहेगी। सात नवंबर को श्रीमत्स्य अवतार दर्शन की झांकी सजाई जाएगी। जिसके श्रद्धालु शाम 5 से रात 10 बजे दर्शन लाभ ले सकेंगे। नो नवंबर को श्री जी की पालकी यात्रा सुबह 8 बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी जो कि जनकगंज राधाकृष्ण मंदिर पर पूजा अर्चना कर वापस मंदिर पहुचेगी।  इसी दिन अखंड भजन सप्ताह का समापन होगा। 
11 नवंबर को श्रीजी की महाप्रसाद पतालभजी भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें हजारों लोग महाप्रसादी को ग्रहण करेंगे। यह जानकारी मंदिर के पुजारी एव व्यवस्थापक संजय लव्हाटे ने दी गौरतलब है कि ग्वालियर में मंदिर के भक्तों को पातल भाजी का पूरे साल इंतजार रहता है। जोकि महाराष्ट्र समाज का प्रमुख व्यंजन है जिसको महाराष्ट्रीयन समाज के भक्तों ही मंदिर में तैयार किया जाता है।