ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री नंगे पैर और गुना में पैरों में चप्पल दिखी?
Nov 02 2022
ग्वालियर। ग्वालियर में खराब सडक़ों से नाराज प्रदेश के ऊर्जा मंत्रीप्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने जूते चप्पल त्याग दिए हैं। हालांकि यह कोई नई बात नहीं है मंत्री जी चर्चाओं में बने रहने के लिए अक्सर इस तरह के कदम उठाते रहते हैं। लिहाजा लोगों ने भी अब मंत्री जी के इन कार्यकलापों को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जूते चप्पल त्यागने की घोषणा के बाद अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर चप्पल पहने हुए लोगों से बतिया रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह तस्वीर गुना जिले की है। इस जिले के वह प्रभारी मंत्री भी हैं।
दरअसल गत रोज मध्यप्रदेश का 67 वां स्थापना दिवस मनाया गया और स्थापना दिवस समारोह के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने प्रभार वाले गुना जिले में थे। जहां वह एक कमरे में हवाई चप्पल पहने नजर आए। लेकिन यह तस्वीर मंत्री की कथनी और करनी की असलियत जरूर उजागर कर रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









