पुलिस ने अवैध हथियार बैचते बदमाश को दो कट्टे, एक पिस्टल व 1 जिंदा राउण्ड सहित गिरफ्तार किया
Nov 02 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश अवैध हथियार बैचने की फिराक में आदित्यपुरम रिलायन्स पेट्रोल पम्प के बगल वाली रोड पर खड़ा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका,एएसपी क्राइम राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना महाराजपुरा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध हथियार बैचने वाले बदमाश को पकडऩे हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी महाराजपुरा पंकज त्यागी के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना महाराजपुरा पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान आदित्यपुरम रिलायन्स पेट्रोल पम्प के बगल वाली रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति ने स्वयं को शिवाजी नगर भिण्ड का रहने वाला बताया। संदिग्ध की तलाशी लेने पर उसकी कमर में लोडेड एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला तथा पेंट की जेब से एक राउण्ड मिला। संदिग्ध के पास मौजूद प्लास्टिक की थैली को चैक करने पर एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा एक 32 बोर की पिस्टल मिली।
संदिग्ध बदमाश के पास से मिले अवैध हथियारों को पुलिस द्वारा जप्त कर थाना महाराजपुरा में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाश से अवैध हथियारों के संबध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
वहीं आदित्यपुरम रिलायन्स पेट्रोल पम्प पर पुलिस द्वारा की जा रही उक्त कार्यवाही के दौरान एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी निकली, जिसने पुलिस टीम को देखकर वाहन को भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर स्कार्पियो को घेराबंदी कर रोका गया। स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें एक 315 बोर की रायफल व 8 जिंदा राउण्ड रखे मिले। स्कार्पियो चालक से रायफल के संबंध में पूछने पर उसने स्वयं की होना बताया, लेकिन उक्त रायफल का मूल लायसेंस प्रस्तुत नही कर सका। पकड़े गये रायफल धारक का कृत्य धारा 30 आम्र्स एक्ट का पाये जाने पर उक्त रायफल को जप्त कर थाना महाराजपुरा में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









