पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त में 112 गुंडे, 26 स्थायी वारंटी पकड़े
Nov 01 2022
ग्वालियर। मुरार सर्कल में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की है। 5 घंटे में 112 गुंडे, 26 स्थायी वारंटी पकडकर वारंट की तामील कराई गई है। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया खुद पुलिस बल के मुखिया के तौर पर मौजूद रहे। पहली बार पुलिस ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर कॉम्बिंग गश्त को लाइव चलाया है।
एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया की फेसबुक वॉल पर पूरी कार्रवाई लाइव चल रही थी। किस तरह से पुलिस वारंटियों के घर पहुंची और उनकी पड़ताल की। यहां दिखा कि महिला, बच्चों से पुलिस ने बड़े ही सावधानी और शालीनता से बात की, लेकिन वारंटी मिलते ही उनको हिरासत में लिया।
ग्वालियर में पुलिस लगातार कॉम्बिंग गश्त कर रही है। गत देर रात सडक़ से लेकर गली-मोहल्लों में बदमाशों की धरपकड़ अभियान चलाकर 138 वारंटी दबोचे है। पुलिस ने गश्त के दौरान 202 बदमाशों को चेक किया जो पूर्व में वारदातों में पकड़े गए थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में जुट गई है। एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त के दौरान पुलिस ने 202 पुराने बदमाशों के घर की कुंदी खटखटाकर पता लगाया कि वह आजकल क्या कर रहे है और उनका खर्चा कैसे चल रहा है। जो बदमाश सटीक जानकारी नहीं दे सका उसे तुरंत ही थाने लाकर उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। साथ ही इसके साथ ही लंबे समय से फरार 138 वारंटी भी दबोचे है। जिसमें 112 गिरफ्तारी व 26 स्थायी वारंटी शामिल है। इसके साथ ही 112 गुंडे भी पकड़े गए हैं।
पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान पंद्रह शराब तस्करों को पकडक़र उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किए है। दो जगह जुआ भी पकड़ा है। इसके साथ ही दो अवैध हथियारों के साथ और एक बाइक चोर भी चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है।
कॉम्बिंग गश्त में एसएसपी अमित सांघी सहित सभी एएसपी व सीएसपी और थाना प्रभारी गश्त की मॉनीटरिंग करते रहे। इसके साथ ही सडक़ों पर आवारागर्दी करने वालों से पूछताछ की और जो भी अपने सडक़ पर मिलने का उचित कारण नहीं बता सका उसे थाने भेज दिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









