मप्र स्थापना दिवस पर निकाली प्रभात फेरी

Nov 01 2022

ग्वालियर। नवांकुर संस्था रमन शिक्षा समिति एवं नगर विकास समिति वार्ड 20 के संयुक्त तत्वाधान मे मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी निकाली गयी।
प्रभातफेरी का शुभारंभ कबीर कॉन्वेंट स्कूल अशोक कालोनी से हुआ। प्रभात फेरी अशोक कालोनी, न्यू अशोक कालोनी, सिद्धेश्वर नगर होते हुने पानी की टंकी पर समापन किया गया। समापन अवसर पर बोलते हुये समाजसेवी रामदास माहौर ने कहा कि हम सभी को मिलकर स्वच्छ व नशामुक्त प्रदेश बनाना है। इस असर उन्होंने उपस्थित लोगों को मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की ब बधाई दी। प्रभात फेरी के समापन अवसर उपस्थित लोगो को नशामुक्ति व स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों को रमन शिक्षा समिति द्वारा मिष्ठान वितरण किया।
इस अवसर पर श्रीमती माहौर, उर्मिला कुशवाह, संजय शर्मा, अनिता माहोर, लोकेन्द्र शाक्य,अमित मण्डेलिया, भूपसिंह चौधरी आदि गणमान्य नागरिक व संस्था पदाधिकारी विशेष रूप से थे।