संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने प्रभारी मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Nov 01 2022

ग्वालियर। वीआईपी सर्किट हाउस मुरार में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा 4 सूत्री मांगों को लेकर जिला अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला संयोजक कोमल सिंह के नेतृत्व में ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को ज्ञापन दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के 30 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की प्रमुख मागें है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी के रूप में शामिल किया जाए एवं विभाग में रिक्त पदों संविलियन किया जाए एवं 5 जून 2018 को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बनाई गई नीति रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 प्रतिशत वेतनमान के आदेश शीघ्र लागू किए जाएं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समायोजन किया जाए एवं विभाग में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर संविलियन किया जाए। निष्कासित संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को शत प्रतिशत पुन:सेवा में लिया जाए। 
ग्वालियर सहित सभी जिलों में अनुबंधित आउटसोर्स एजेंसी द्वारा सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत लगभग प्रदेश में हजारों की संख्या में कर्मचारियों को शासन द्वारा अर्ध कुशल कलेक्टर दर पर भुगतान प्राप्त किया जा कर कर्मचारियों को मात्र 6500 से 5500 रुपए तक भुगतान कर शेष राशि ठेकेदार अधिकारियों द्वारा हजम कर शोषण एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है तथा कर्मचारियों को पीपीएफ अकाउंट नंबर और इपीएफ जमा की जानकारी प्रधान नहीं किए जाने से इपीएफ घोटाले की संभावना प्रबल है जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। प्रभारी मंत्री द्वारा मांगों को शीघ्र निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया है।
ज्ञापन देते समय धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, सीमा शर्मा, अभिषेक सिकरवार, राम सुमन, संतोष बघेल, धर्मेंद्र राठौर, धर्मराज राजपूत, दलबीर सिंह, सुशील शाक्य, चुन्नीलाल झा एवं अन्य कर्मचारी शामिल थे।