नशे से निपटने शैक्षणिक संस्थानों में जाकर संवाद कर रहे पुलिस अधिकारी
Nov 01 2022
ग्वालियर। नशे से निपटने के लिए अब पुलिस कार्रवाई के साथ ही जागरुकता अभियान पर भी फोकस कर रही है। स्कूल, कालेज और कोचिंग संस्थानों में जाकर पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देने के साथ ही एनडीपीएस एक्ट के बारे में विद्यार्थियों को बता रहे हैं। अब निजी और सरकारी कार्यालयों में भी जाकर पुलिस अधिकारी सीधा संवाद करेंगे।
दरअसल नशे का सामान बेचने वाले और नशा करने वालों पर कार्रवाई के लिए ग्वालियर पुलिस अभियान चला रही है। पिछले करीब एक माह में ऐसी 30 कार्रवाई हो चुकी हैं, जिसमें स्मैक, गांजा और अवैध शराब बेचने वालों के साथ ही नशा करने वालों पर कार्रवाई हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत इन पर कार्रवाई की।एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि नशा न करने के प्रति लोगों को जागरुक करना भी हमारा उद्देश्य है। इसी के चलते स्कूल, कालेज, शैक्षणिक संस्थानों में एएसपी से लेकर डीएसपी, निरीक्षक रैंक के पुलिस अधिकारियों को भेजकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया जा रहा है। उन्हें नशा बेचने वालों की सूचना देने के लिए नंबर उपलब्ध कराये गए हैं। इन लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए, जिससे किसी भी तरह का नशा करने से बचें। अभी शहर के स्कूल, कालेज और कोचिंग संस्थानों में यह ड्राइव चल रही है। इसके बाद निजी और सरकारी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों से सीधा संवाद किया जाएगा। फिर अलग-अलग बस्तियों में जाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। लोग जागरुक होंगे तो नशा करने से बचेंगे और नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में यह एक सार्थक कदम साबित होगा। इस बीच अलग-अलग जगह नुक्कड़ नाटक व अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। इंटरनेट मीडिया पर इस संबंध में पोस्ट डाली जा रही हैं। जगह-जगह बैनर, पोस्टर भी लगाये जा रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









