प्रभारी मंत्री ने किया शहर का निरीक्षण सडक़ें और सफाई व्यवस्था को देखा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Nov 01 2022
ग्वालियर। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सुबह-सुबह ग्वालियर शहर का भ्रमण किया तथा शहर की सडक़ों को देखा और साफ सफाई व्यवस्था को भी देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने राज पाएगा रोड, कंपू आमखो रोड सहित अन्य कई सडक़ों का निरीक्षण किया तथा सडक़ों के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को ठीक समय पर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जयारोग्य चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा ट्रॉमा सेंटर के बाहर बैठे मरीजों के परिजनों से चर्चा की और अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इससे पूर्व सात नंबर चौराहे मुरार पर आयोजित स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तथा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण समय पर हो तथा प्रतिदिन समय पर कचरा उठे। उन्होंने आम नागरिकों से आग्रह किया कि शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए सभी सहभागिता करें। और ग्वालियर शहर को स्वच्छ शहरों की श्रेणी में सबसे अग्रणी बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर वीर क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
निरीक्षण के दौरान सभापति मनोज सिंह तोमर, अभय चौधरी, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी अमित सांघी, निगमायुक्त किशोर कन्याल, सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









