नेशनल यूनिटी डे की पूर्व संध्या पर बेजताल का हुआ आयोजन

Oct 31 2022

ग्वालियर। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं नेशनल यूनिटी डे की पूर्व संध्या पर पथ संस्था द्वारा बेजताल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश की एकता और अखंडता के बारे में वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया। इस अवसर पर निगमायुक्त किशोर कन्याल ने कहा कि देश को आजाद कराने में हजारों देशवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है वही आजादी के बाद 500 से ज्यादा रियासतों में बटे देश को एक भारत बनाने में सरदार वल्लभभाई पटेल की बहुत बड़ी भूमिका थी।