राष्ट्र की एकता के लिए दौड़े युवा
Oct 31 2022
ग्वालियर। लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्र की एकता के लिए सोमवार को शहर के खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी और समाज के विभिन्न लोगों ने दौड़ लगाई। इस अवसर पर एडीएम इच्छित गढ़पाले ने सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई।
खेल एवं युवक कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, ग्वालियर एमेज्योर ओलंपिक एसोसिएशन तथा शहर के विभिन्न खेल संगठनों द्वारा इस दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में अधिकारियों के अलावा खेल संगठन के खिलाड़ी तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए।
सोमवार सुबह सात बजे थीम रोड़ पर स्थित राष्ट्रीय ध्वज से प्रारंभ हुई यह दौड़ दो किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद चेतकपुरी होते हुए यहीं पर समाप्त हुई। यहां पर एडीएम इच्छित गढ़पाले ने सभी को शपथ दिलाते हुए दौड़ में उत्साह के शामिल लोगों के प्रति आभार जताया।
प्रारंभ में एडीएम गढपाले, एडिशनल एसपी मृगांखी डेका, जिला खेल अधिकारी, ग्वालियर एमेज्योर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड को प्रारंभ किया। इसके बाद वे सभी अतिथि भी दौड़ में शामिल हो गए।
565 रियासतों के लिए जाने जाते हैं लौह पुरुष
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश की 565 रियासतों का भारत में विलय कराया था। इस प्रकार उन्होंने संपूर्ण देश को एकता के सूत्र में पिरोते हुए विशाल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यही कारण है सरदार पटेल की पयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है। सरदार पटेल को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 1942 में तीन साल की कैद हुई थी। देश की एकता के सूत्रधार सरदार पटेल को मरणोपरांत 1991 में देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









