महापर्व छठ का समापन

Oct 31 2022

ग्वालियर। सूर्य को अघ्र्य देने के साथ चार दिवसीय महपर्व छठ का सोमवार को समापन हो गया। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु कटोराताल स्थित छोटे ताल पर पहुंच गए थे, सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ लोगों ने भगवान भास्कर को फल, गन्ना व ढेकुला व मिष्ठान अर्पित कर अघ्र्य दिया, और व्रत का समापन किया। 
चार दिन से चल रहे पूर्वोार के इस महापर्व को शहरवासी भी भक्तिभाव व हर्षोल्लास से मना रहे थे। सोमवार को सूर्य भगवान को अघ्र्य देने के बाद सभी भक्तों ने अपना व्रत पूर्ण किया।