पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने याद किया

Oct 31 2022

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया। इस मौके पर शहर के सभी कांग्रेस नेता सोमवार की सुबह छतरी बाजार स्थित लेडीज पार्क पहुंचे और इंदिरा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा के बलिदान और देश के लिए दिए योगदान को याद किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, विधायक डा सतीश सिंह सिकरवार, विधायक प्रवीण पाठक, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, अमर सिंह माहौर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता उपस्थित रहे।