तीन शराब अड्डों से 6 लाख रुपए का गुडलहान, कच्ची शराब पकड़ी

Oct 30 2022

ग्वालियर में मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब का कारोबार करने वाले के तीन अलग-अलग ठिकानों पर आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। जहां हजारों लीटर गुडलहान मिला है। जिसे मौके पर ही आबकारी विभाग ने नष्ट करवाया है। एक आरोपी सहित 55 लीटर हाथ भट्टी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, लेकिन मौका पाकर दो आरोपी फरार हो गए हैं, फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्वालियर आबकारी विभाग ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर मोहनपुर, लक्ष्मणगढ़ और विक्की फैक्ट्री स्थित कंजरो के डेरों पर छापामार कार्रवाई की है जहां आबकारी विभाग को लक्ष्मणगढ़ में अवैध शराब का कारोबार करने वाले राम सिंह पुत्र साधु सिंह को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से 55 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की है। 
वहीं मोहनपुर में कंजरो के डेरे की कार्रवाई में 5 लाख 50 हजार रुपए कीमत का 11230 लीटर गुड लहान मिला। इसके साथ ही विक्की फैक्ट्री पर की गई तीसरी कार्रवाई में आबकारी विभाग को अवैध शराब बनाने वाला सामान मिला है। फिलहाल पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वही मौका पाकर दो आरोपी वहां से भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है।
आबकारी विभाग के थाना प्रभारी मनीष द्विवेदी बताया कि काफी दिनों से अवैध शराब का कारोबार करने वालों की जानकारी मिल रही थी जिस पर कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर हजारों लीटर अवैध शराब व सामग्री जब्त की है।