स्टेशन पुरा में छह सैकड़ा आदिवासी बच्चों व महिलाओं को उपहार देकर दीवाली मनाई

Oct 27 2022

 
 
फोटो साथ में ...11ग्वालियर। दीपावली पर्व सेवा अभियान के तहत बीते दिन घाटी गांव इलाके के स्टेशन पुरा में छह सैकड़ा आदिवासी बच्चों को गरम कपड़ेऔर महिलाओं को साडिय़ां उपहार स्वरूप प्रदान कर दीपावली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सेवादारों ने  बच्चो को मिष्ठान फुलझड़ी आदि सामान प्रदान किया।  मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने  बताया कि  बरसों से बापू भक्तों के साथ दीपावली मनाते चले आ रहे नारायण स्वरूप आदिवासी महिला पुरुष पूज्य गुरुदेव को हजारों आशीर्वाद  देते दिखाई पड़ रहे थे। वस्त्र वितरण सेवाके पूर्व आश्रम के नरेश भाई अर्जुन भाई ने बच्चों को स्वस्थ जीवन की युक्तियां बताई। साथ ही व्यसन मुक्त रहकर नियमित स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने पर विशेष जोर दिया।   हरिनाम संकीर्तन हास्य प्रयोग के पश्चात छह सैकड़ा बच्चों को गरम कपड़े और महिलाओं को साडिय़ां प्रदान की गई।  दीपावली पर्व सेवा अभियान में विशेष रूप से शामिल होने वालों में हरीश डिंगरा बीपीएस सेंगर मनीष तोमर डा भागीरथ प्रजापति जसवंत भदौरिया  बलबीर सिंह परमार रामेश्वर सिहारे मुकेश बंसल सुदामा एवम शिवम सितोले आदि शामिल रहे