आशाराम बापू के भक्तों ने छह सैकड़ा आदिवासीयों को दिए उपहार

Oct 24 2022

ग्वालियर। विगत वर्षों की भांति इस बार भी दीपावली पर्व पर दीन हीन निर्धन घाटी गांव के बान खेड़ा घेंघोली गांव में सेवा पर्व अभियान के तहत छह सैकड़ा आदिवासीयों महिलाओं बच्चों को गरम कपड़े साडिय़ां मिष्ठान फुलझड़ी इत्यादि बतौर उपहार वितरित कर धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। 
गुरुदेव की आज्ञा अनुसार पिछले इक्कीस वर्षों से ग्वालियर आश्रम समूचे घाटीगांव इलाके के आदिवासी गांवो में भक्तगण पहुंच कर नवीन वस्त्र साडिय़ां मिष्ठान फुलझड़ी दीपावली पर वितरित कर त्योहार मनाते चले आ रहे है। इसी सेवा अभियान में सिरसा गांव के नारायण स्वरूप आदिवासियों में वस्त्र सेवा बान खेड़ा घेंघोली में दर्जनों सेवादार भक्तों द्वारा की गई। तड़के ही आधा दर्जन चार पहिया वाहन में सेवादार महिलाओंकी साडिय़ां बच्चों के गरम कपड़े फ्रॉक खील बतासे मिष्ठान फुलझड़ी इत्यादि सामान ले के आदिवासियों के गांव पहुंचे तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे और हदय गदगद हो गए। वर्षो से इनके बीच आशाराम बापू के भक्त दीपावली मनाते रहने से ये आस लगाए बैठे रहते है। इसके बाद नरेश भाई अर्जुन भाई द्वारा हरिनाम संकीर्तन करा केइन्हे दीपावली की बधाइयां बांट ते हुए वस्त्र सेवा की।
दीपावली पर्व सेवा में अखिलेश जोशी, ओपी बाथम, अशोक राजपूत, अमित श्रीवास्तव, जसवंत भदौरिया, पुष्पेंद्र कोरव, प्रदीप गुर्जर, गोविंद राठौर, हरीश नागपाल, संजीव जाट, दीपक शुभम इत्यादि रहे।