जमकर खरीदारी कर लोगों ने किया बाजार को खुश
Oct 24 2022
ग्वालियर। धनतेरस के साथ दीपोत्सव का आगाज हो गया। धनतेरस पर सजे-धजे बाजारों सुबह तक भीड़ रही। हर व्यक्ति कुछ न कुछ सामान लेकर ही घर पहुंचा। कोरोना के कारण पिछले दो साल में बदम हुए बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी कर दम डाल दी है। हालांकि कुछ कारोबारियों का कहना था कि ऑनलाइन बाजार का असर बाजार पर रहा। फिर भी लोगों ने बाजार को खुश कर दिया। जेवरात हो या फिर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम हो या फिर कपड़े इन दिनों सब कुछ हाथों-हाथ बिका। बाजार में धन की देवी मां लक्ष्मी की मेहरबानी से कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान दिखी। व्यापारियों के अनुसार गत दिवस सवा सौ करोड़ से अधिक का बाजार हुआ है।
दीपोत्सव पर शक्कर के खिलौने और बताशे भी खूब बिके। महाराज बाड़ा सहित कई स्थानों पर पर खील और खिलौने बेचने वालों की अस्थायी दुकानों पर भी भीड़ थी। वहीं शहर में मोमबत्तियां और दिए भी जमकर बिके।
सहालग के लिए भी खरीदारी
सराफा की दुकानों में भी सुबह से ही भीड़ नजर आ रही थी। तमाम शोरूम में आकर्षक सजावट की गई थी। दीपावली के साथ-साथ जिन परिवारों में शादी समारोह है उसे देखते हुए भी लोग खरीदारी कर रहे थे। दीवाली के बाद एकादशी के साथ ही विवाह समारोह शुरु हो जाते हैं।
सुरक्षा में तैनात रहे 500 जवान
खरीदारी करने आने वाले किसी तरह की घटना का शिकार ना हों, इसे देखते हुए प्रमुख बाजारों में चार सैकड़ा अतिरिक्त जवान तैनात किए थे। वहीं सिविल ड्रेस में क्राइम ब्रांच व महिला पुलिस भी लोगों के बीच आज भी तैनात रही। महाराज बाड़ा स्थित सराफा बाजार में अतिरिक्त जवानों के साथ ही एएसपी, तीन सीएसपी सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के लिए मौजूद रहें। भीड़ में किसी तरह की वारदात ना हो इसके लिए पुलिस जवान यहां लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करी। जिससे भीड़ का हिस्सा बनकर बदमाश वारदात ना करने पाए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









