आतिशबाजी दुकानों के नजदीक लगी आग, मेला मैदान में मची भगदड़
Oct 24 2022
ग्वालियर। मेला मैदान में लगे आतिशबाजी बाजार के नजदीक पड़े कचरे में छोटी दिवाली की रात अचानक आग लग गई। इस कचरे में आतिशबाजी के खाली कार्टन भी शामिल थे, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। इसके चलते आग अचानक ही बढऩे लगी। आग की सूचना मिलते ही मेला मैदान में खरीदारी कर रहे भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए भागते नजर आए। जानकारी मिलते ही रूपसिंह स्टेडियम स्थित फायर ब्रिगेड मुख्यालय से पांच गाडिय़ों को रवाना किया गया, लेकिन तब तक मैदान में तैनात किए गए फायर वाहन से इस आग पर काबू पा लिया गया। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए जाते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नोडल अधिकारी फायर डा. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि मेला मैदान में गत रात के समय किसी व्यक्ति ने सिगरेट या बीड़ी पीकर फेंकी थी, जिससे मैदान के एक कोने में पड़े आतिशबाजी के खाली कार्टनों ने आग पकड़ ली। कार्टन में फुलझड़ी व अन्य आतिशबाजी का मसाला होने पर यह आग तेज हो गई। इससे ही भगदड़ मची थी। घटना की जानकारी जैसे ही फायर ब्रिगेड के मुख्यालय को लगी, वैसे ही पांच गाडिय़ों को तत्काल मेला मैदान की तरफ रवाना कर दिया गया था, लेकिन तब तक मैदान में मौजूद अमले ने आग को बुझा दिया था। उनका कहना है कि समय रहते फायर अमले ने आग पर काबू पा लिया है। वहां खरीदारी करने आ रहे लोगों और दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि वे दुकानों के आसपास न तो बीड़ी-सिगरेट का सेवन करें और न ही किसी को करने दें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









