विकास और स्वच्छता में सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान:डॉ. सिकरवार
Oct 24 2022
ग्वालियर। जीवायएमसी परिसर में ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने महिला-पुरूष सफाई कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुये वस्त्र और मिठाई भेंट की। इस मौके पर मुख्य रूप से महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार, मेयर इन कॉउसिंल के स्वच्छता प्रभारी अवधेश कौरव, प्रदेश सचिव सुरेन्द्र यादव, पार्षद अंकित कठठ्ल मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. सिकरवार ने सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि देश के विकास और स्वच्छता में सफाई कर्मचारियों का सबसे अहम योगदान है। विधायक डॉ. सिकरवार ने सफाई कर्मचरियों से आव्हान किया कि अपने बच्चों को शिक्षित कर देश की मुख्य धारा से जोडने का काम करें। कार्यक्रम में महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि शहरों की सफाई व्यवस्था को रैकिंग दी जाती है और अफसर अवार्ड लेने पहुंचते है, जबकि पुरस्कार पाने के असली हकदार सफाई कर्मचारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता के आने पर सफाई कर्मचारियों की सभी समस्याओं का हल कराया जाएगा और बच्चों को शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









