दीपोत्सव शुरु, धनतेरस पर बाजार गुलजार बर्तनों की खनक, जेवरों की चमक
Oct 22 2022
ग्वालियर। गत रातभर दुकानों के शटर खुले रहे और दुकानदार अपनी दुकानों को सजाते रहे। दुकानदारों ने जहां ग्राहकों के लिए रातभर दुकानें सजाकर तैयार की तो वहीं शनिवार सुबह होते ही ग्राहकों की भीड़ भी खरीदारी के लिए पहुंच गई।
शनिवार को धनतेरस पर चांदी का सिक्का, सोने के जेवरात और बर्तन खरीदने से घर में समृद्धि रहती है और कुबेर और धनवंतरि की कृपा बनी रहती है।
शनिवार को धनतेरस पर आलम यह है कि जिन लोगों को भीड़-भाड़ पसंद नहीं है वे लोग सुबह ही दुकानों पर पहुंच गए और अपनी पसंद व जरुरत के बर्तन, मनपसंद सोने और चांदी के जेवर खरीद रहे हैं। शाम होते ही बाजारों में जमकर भीड़ हुई और दुकानदारों को फुर्सत नहीं मिली।
धनतेरस एक ऐसा पर्व है जिस पर धन की वर्षा के साथ ही सौभाग्य, समृद्धि और अक्ष्छी सेहत देने वाले भगवान धनवंतरी का पूजन एवं यमपूजा होती है। इनकी पूजा से घर में सुख, शांति और समृद्धि रहती है। आज सुबह से ही शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ ही सराफा बाजार में खरीदारों का पहुंचना शुरू हो गया।
लश्कर क्षेत्र के सराफा बाजार के साथ-साथ मुरार स्थित सराफा बाजार व सदर बाजार में सोना-चांदी से लेकर बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ लगी है। उपनगर ग्वालियर, हजीरा पर स्थित सोना-चांदी की दुकानों पर ग्राहक चांदी के सिक्के, पायजेब, बिछिया के साथ-साथ सोने के जेवरातों की खरीदारी कर रहे हैं। जिन ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करा दी थी वह भी शनिवार को डिलेवरी लेने पहुंच गए।
सराफा बाजार में तीन तरह की चांदी की मूर्तियां हैं। होलो (खोखली), सामान्य और ठोस चांदी की मूर्तियां हैं। दीपावली पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों से ही लगभग 5 से 7 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। शहर में होलो चांदी की मूर्तियां सस्ती होने के कारण बाजार में इनकी मांग हर साल की तरह इस साल ग्राहकों से अधिक आने की उम्मीद सराफा कारोबारियों को है। इसलिए हल्की लक्ष्मी-गणेश से लेकर चांदी के सिक्के एक ग्राम से सौ ग्राम तक बिक्री के लिए सराफा शोरुम में उपलब्ध है। दो साल कोरेाना संक्रमण के कारण कारोबार प्रभावित रहा था, लेकिन इस साल कोरोना संक्रमण खत्म होने के चलते धनतेरस त्योहार पर कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।
ऑनलाइन भी जमकर बिक्री
इस बार इलेक्ट्रोनिक्स आइटम के अलावा अन्य घरेलू साज-स"ाा के आइटम की ऑनलाइन भी जबर्दस्त बिक्री हुई है। दीवाली से पहले घर पर सामान आ जाए इसलिए ऑन लाइन बड़ी कंपनियों द्वारा दशहरे के साथ शुरु की गई सेल पर दी गई जबर्दस्त छूट का लाभ लोगों ने लेते हुए जमकर सामान की खरीद की है। ऑन लाइन सामान अब लोगों के घर पहुंच रहा है। मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान की भी इस बार जबर्दस्त बिक्री हुई है।
इलेक्ट्रोनिक उपकरण खरीदने के लिए शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरु हो गई है। इलेक्ट्रोनिक उपकरणों का कारोबार चमक रहा है, जो दीपावली तक चमकेगा। इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के साथ-साथ युवा एंड्रॉयड मोबाइलों को भी खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। मोबाइल कारोबारियों ने बताया कि एंड्रॉयड मोबाइल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। इस बार 5जी मोबाइल युवाओं की पसंद बने हुए हैं। 5जी सेवा के लांच होने के बाद से युवाओं में इसका क्रेज है। कंपनियों द्वारा 10 हजार रुपए से लेकर लोगों की आवश्यकताओं के अनुरुप कई मॉडल बाजार में लांच किए हैं।
धनतेरस को जो लोग सोने के जेवरात नहीं खरीद पा रहे हैं वह आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी कर रहे हैं। बाजारों में आर्टिफिशियल व ग्राम वाले जेवर भी बिक रहे हैं। इन्हें सबसे ज्यादा महिलाएं खरीद रही हैं। ग्राम वाली चूडिय़ां, मंगलसूत्र, चेन, ब्रासलेट की डिमांड सराफा बाजार में है। चूड़ी, पायल, कंगन, टॉप्स, हार, मंगलसूत्र सहित कई Óवेलरी ग्राम वाली सराफा बाजार, दही मंडी में बिक रही हैं, इसके साथ ही गिलेट की तोडिय़ां, बिछिये की मांग भी हो रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









