स्कूल में दीपावली की पूर्व संध्या पर गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती पूजन कर मनायी दिवाली
Oct 22 2022
ग्वालियर। दीपावली की पूर्व संध्या पर बच्चों को न सिफऱ् संस्कार देने का प्रयास किया बल्कि धर्म, समाज एवं देश मजबूत कैसे हो इस उद्देश्य को लेकर दीपक डेकोरेशन, पूजा की थाली डेकोरेशन, रंगोली आदि प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विद्यालय की संचालिका श्रीमती रेशू राजावत रही। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह चौहान, श्रीमती सुमित्रा देवनाथ, दुष्यंत सिंह चौहान, जीएस यादव और सौरभ राजावत रहे।
कार्यक्रम का संचालन मिलन द्विवेदी द्वारा किया गया तथा आभार श्रीमती चित्रा चौहान द्वारा किया गया। विद्यालय की संचालिका श्रीमती रेशू राजावत ने सभी लोगों को संकल्प दिलाया गया कि स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ। तथा अतिथियों ने दिवाली का महत्व, पूजा की थाली में उपयोग होने वाली चीजों की उपयोगिता, दिवाली के त्यौहार में क्या करें निम्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। तथा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अनुराधा तोमर, श्रीमती रेखा तोमर, श्रीमती सुजाता भदोरिया, श्रीमती शिवकुमारी तोमर, श्रीमती वर्षा परिहार एवं शिल्पा राजपूत, शिवांगी बाजपेई, दिव्या राजावत, साक्षी तोमर, सलोनी जादौन, नेहा शर्मा व विद्यालय का सभी स्टाफ मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









