पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया- 2लाख 50 हजार रूपये कीमत के 14 चोरी के मोबाइल बरामद
Oct 22 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को शनिवार को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गत रात्री को थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत ट्रक के केबिन से मोबाइल चोरी की बारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को टीपी नगर के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर एसएसपी अमित सांघी नेे एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका को थाना बहोडापुर पुलिस बल की टीम बनाकर मुखबिर की दी सूचना की तस्दीक कर उक्त शातिर बदमाश को पकडऩे हेतु निर्देषित किया।
थाना प्रभारी बहोड़ापुर डॉ. संतोष यादव द्वारा थाना पुलिस बल की टीम को मुखबिर के बताये स्थान नागदेवता का मंदिर एबीरोड, टीपी नगर के पास भेजा गया। पुलिस टीम को उक्त स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त सदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया।
पकड़े गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने 20 अक्टूवर की रात्री में थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांतर्गत ट्रक के केबिन से 1 मोबाईल फोन चोरी किया था साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने विभिन्न जगहों से और मोबाईल फोन भी चोरी किये है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये चोर की निशादेही पर उसके पास से चोरी किये गये 14 मोबाइलों कुल कीमती 2 लाख 50 हजार रूपये के बरामद कर जप्त किए गए। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोबाइल चोर से जिले में हुई अन्य मोबाइल चोरी की बारदातो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। उक्त पकडे गये चोर के खिलाफपूर्व में 3 अन्य चोरी के मामले पंजीबद्ध है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









