ना सरकार सुन रही ना अधिकारी तो ऊर्जा मंत्री इस्तीफा दें-कांग्रेस

Oct 22 2022

ग्वालियर। ना सरकार सुन रही और ना अफसर तो ऊर्जा मंत्री को इस्तिफा दे देना चाहिए। नगे पैर घूमने से सड़क नहीं बन जाएगी। यह बात शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने महानगर में सडकों की बदहाली पर पत्रकार वार्ता में कही। 
जिलाध्यक्ष डॉक्टर देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस सडकों से लेकर अन्य विकास कार्य के लिए संघर्ष करती रही है। वहीं उर्जा मंत्री तोमर द्वारा सडकों का निर्माण के लिए पहले अधिकारियों के हाथ जोडना और बाद में फटकार लगाने के बाद भी काम नहीं होने पर चप्पल जूते त्याग दिए। इससे स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार ग्वालियर में विकास को अवरूद्ध कर रही है। वहीं उर्जा मंत्री ने पाखंड करते हुए मंत्री पद पर बने हुए हैं और चप्पल छोडने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या चप्पल छोडने से सडकें बन जाएंगी। यह हालत तब है जब प्रदेश व केन्द्र मेंं भाजपा सरकार है दो केन्द्रीय मंत्री सांसद और प्रदेश में मंत्री है। 
उन्होंने कहा कि हम मंत्री के त्याग समर्पण के लिए आभारी हैं। उन्होंने उर्जा मंत्री को सलाह दी कि वह चप्पल छोडने से अच्छा दल छोड दें। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री को भी सलाह दी कि वह भी अक्षम मुख्यमंत्री है और जनता को तकलीफ को देखते हुए इस्तीफा देना चाहिए। 
महापौर के शासकीय कार्यक्रम में नहीं जाने को लेकर पूछे प्रश्र के उत्तर में जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि जहां अपमान हो ऐसे कार्यक्रम का बहिष्कार करना ही ठीक रहेगा। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रमोहन नागौरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीरसिंह तोमर, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।