अग्रकुल महिला समिति ने झुग्गी बस्ती में दीवाली मनाई

Oct 22 2022

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति ने दीवाली से पहले विवेकानंद चौराहे के पास बनी झुग्गी बस्ती में जैसे ही अग्रकुल महिला समिति के सदस्यगण बस्ती में पहुंचे। उनमें से एक बच्ची कोमल बोली दीदी हम लोग आप लोगों का ही इंतजार कर रहे थे। कि आप लोग हमारा त्यौहार कब मनवाओगी। ऐसे ही एक अम्मा बोली मेरे लिये साड़ी ले आयी, आप कह गयी थी कि दीवाली पर लाएंगे। इस तरीके से जब सब के चेहरे खिले देखे तो हम लोगों की आँखे खुशी से झलक पड़ी की। हम हर त्योहार पर नियमित रूप से आकर बस्ती की खुशहाली में शामिल हो रहे हैं। फिर हमने उन सभी बच्चों के साथ अनार, चकरी, फुलझड़ी चलायी और पूरी बस्ती में सोनपापड़ी के डिब्बे, पेठा, खील बताशे, पटाखे ,कपड़े, बन्दनवार, रंगोली, लक्ष्मी गणेश जी का पन्ना, पर्स, ऊनी वस्त्र, नमकीन, कपड़ें, साड़ी आदि सामान दिए। इस अवसर पर अग्रकुल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योती अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, वन्दना अग्रवाल, सुमन गोयल, प्रियंका अग्रवाल, अलका गुप्ता, ज्योति गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।