भजिया के पैसे मांगे तो उड़ेल दिया खौलता तेल, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Oct 21 2022
ग्वालियर। भजिया खाने के बाद जब युवक पैसे मांगने पहुंचा तो दो बदमाशों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर अहाते के पास की है। जब युवक ने पैसे देने के लिए जोर दिया तो बदमाशों ने युवक की मारपीट कर कढ़ाई का खौलता तेल युवक पर उडेल दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गोलपहाडिया जनकगंज निवासी राजेश कुमार शिवहरे पुत्र कैमचंद शिवहरे ने बताया कि वह आनंद नगर पप्पू राय की जिम के पास स्थित शराब की दुकान के पास भजिया का ठेला लगाते है। उनके साथ ठेले पर उनका रिश्तेदार दीपक शिवहरे भी काम करता है। वह तथा दीपक ठेले पर थे। तभी महरून कलर की एक्टिवा पर दो युवक आए और उन्होंने साठ रुपए की भजियां मांगी। इस पर दीपक ने उन्हें भजिया दे दी।
भजिया लेकर एक्टिवा सवार अपना वाहन स्टार्ट कर जाने लगे तो दीपक उनके पास पहुंचा और पैसे मांगे, इस पर दोनों युवकों ने कहा कि वह किसी को पैसे नहीं देते है। जब दीपक ने उन पर पैसे देने का दबाव बनाया तो दोनों युवकों ने दीपक की मारपीट करना शुरू कर दिया और जब राजेश उसे बचाने आया तो दोनों युवकों ने खौलते तेल की कढ़ाई दीपक पर उडेल दी।
खौलता तेल गिरते ही दीपक सड़क पर गिरा और झटपटाने लगा। उसकी चींख से पूरा इलाका गुंजने लगा और मौका पाकर गर्म तेल उड़लने वाले युवक अपनी एक्टिवा से फरार हो गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी सनातन धर्म मंदिर के पास गुटखा लेने के बाद पैसे मांगने पर आरोपियों ने युवक की बेरहमी से मारपीट की, इसी तरह सराफा बाजार में सिगरेट के पैसे मांगने पर आरोपियों ने ठेला लगातकर सामान बेचने वाले युवक पर हमला किया था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









