सिरसा में आदिवासियों को वस्त्र वितरण कर चलाया दीपावली पर्व सेवा अभियान
Oct 21 2022
ग्वालियर। संत आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर द्वारा दीपावली पर्व अभियान शुरू कर घाटीगांव के ग्राम सिरसा में तीन सैकड़ा आदिवासी बच्चों को गरम कपड़े तथा महिलाओं को उपहार स्वरूप साडिय़ां, मिष्ठान, खील बतासे, फुलझड़ी इत्यादि प्रदान किए गए। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
संत आशाराम बापू के दर्जनों सेवादारों की टीम ग्राम सिरसा में पहुंची तो आस लगाए बैठे आदिवासियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, हरेक वर्ष की भांति इस बार भी नारायण स्वरूप आदिवासियों को बापू की प्रेरणानुसार वस्त्र, मिष्ठान, फुलझड़ी वितरण के पूर्व आश्रम के अर्जुन, नरेश ने सभी आदिवासियों को हरिनाम संकीर्तन के साथ हास्य प्रयोग सिखाते हुए स्वस्थ एवम सम्मानित जीवन जीने की कुंजियां भी बताई। साथ ही लोक कल्याण सेतु ऋषि प्रसाद सहित साहित्य भी वितरण किया गया। सेवादारों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दीपावली पर्व पर वस्त्रों के उपहार पाकर महिलाएं बच्चे पूज्य गुरुदेव को सैकड़ों आशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे थे। दीपावली पर्व सेवा अभियान में विशेष रूप से अखिलेश जोशी, ओपी बाथम, संजीव जाट, जसवंत चौहान, प्रदीप रावल, राजवीर, रमेश चंद्र कोष्ठा, रमन शुभम, शौरभ भाई इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









