आप की यूथ विंग ने सत्याग्रह कर सरकार से मांगा रोजगार

Oct 21 2022

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी की यूथ विंग ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सांकेतिक सत्याग्रह कर राज्य सरकार से रोजगार मांगा। आपके प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और संभागीय हिमांशु चौहान के नेतृत्व चले सत्याग्रह आंदोलन के दौरान एक सभा भी हुई।
सभा को संबोधित करते हैं पार्टी के संभागीय अध्यक्ष रोहित गुप्ता ने कहा कि लोकसभा में सरकार द्वारा पेश किए आंकड़ों के अनुसार 22 करोड़ बेरोजगारों में से केवल 7 लाख लोगों को ही नौकरी दी गई है। यूथ विंग के संभागीय प्रभारी हिमांशु चौहान कहा कि मध्य प्रदेश के 55 विभागों में से 44 विभागों में तीन लाख से ज्यादा पद रिक्त हैं। सभा को पार्टी के लोकसभा प्रभारी जावेद अली फहीम ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भजन रघुपति राघव राजा राम का भी गायन किया। सत्याग्रह में मनोज सिंह कुशवाह, शैलेंद्र भदोरिया, तरुण राठौर, कुलदीप बाथम, नीरज बंसल, कृष्णा कुशवाह, आशीष राय और सतीश राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।