दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम 2-1 के साथ विजेता बनी
Oct 21 2022
ग्वालियर। शहर में चल रही दो दिवसीय टी 20 दिव्यांग व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की टीम ने 2-1 से मध्यप्रदेश को हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीता। टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर उत्तर प्रदेश की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। उत्तर प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 143 रन बनाए इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम के धुरंधर बल्लेबाज कमल कंचोले के 57 रन 27 बॉल की बदौलत 17.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 147 रन बनाए जिसमें धुरंधर बल्लेबाज कमल के 9 चौके और एक छक्का था। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर (पूर्व) के विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने दोनों टीमों को संबोधित करते हुए उन्हें आश्वस्त करवाया कि भविष्य में आपके टूर्नामेंट के लिए जो भी मुझसे बन सकेगा जरूर करूंगा। सेवार्थ पाठशाला के संरक्षक एवं आयोजन समिति के सचिव पूर्व व्यायाता ओपी दीक्षित ने मंच पर मौजूद अतिथियों का परिचय करवाते हुए विगत 4 साल के अंदर जबसे उन्होंने दिव्यांग क्रिकेट आयोजन समिति का सचिव का दायित्व निभा रहे हैं।
विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने उप विजेता एवं विजेता टीम को ट्रॉफी एवं धनराशि देकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









