शराब बेचते आधा सैकड़ा के खिलाफ हुई कार्रवाई
Oct 20 2022
ग्वालियर। पुलिस ने नशा बेचने वाले और नशा करने वाले अपने टारगेट पर ले लिए है। बीते रोज हुई कार्रवाई में पुलिस ने स्मैक पीते डेढ़ दर्जन नशेडियों को पकड़ा है। यह एमपी में एक दिन में किसी जिले में नशा करते हुए पकड़े जाने की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसी तरह पुलिस ने शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर पकड़ा है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस ने नशा के सौदागरों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। बीते रोज पुलिस ने कार्रवाई कर शहर और देहात में आधा सैकड़ा शराब बेचने वाले पकड़े है और उनके खिलाफ कार्रवाई की है। इसी तरह बीते रोज स्मैक के नशे पर रोक लगाने के लिए नशा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सत्रह नशेडियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









