विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में वार्ड 24 में चला सफाई अभियान
Oct 20 2022
ग्वालियर। स्वच्छता की आवश्यकता सिर्फ हमारे घर और आंगन को ही नही बल्कि हमारे शहर को भी है। जिससे न सिर्फ हमारा घर-आंगन, मौहल्ला बल्कि पूरा शहर स्वच्छ हो सके और इस सफाई अभियान को पूर्ण करने की जिम्मेदारी न सिर्फ सफाईकर्मीयों की है बल्कि हम सभी की जिम्मेदारी है। यह बात आज सफाई अभियान के दौरान ग्वालियर पूर्व से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय नागरिको को संबोधित करते हुये कही। विशेष सफाई अभियान के तहत गुरूवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 24 में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में सुबह 9 बजे से सफाई अभियान चलाया गया। कचरे ठिए साफ कराए, सड़को के आस-पास जमी सिल्ट को उठवाया, नालियां साफ कराई गई।
वार्ड 24 में कांग्रेस कार्यकर्ता और सफाई अमला मोहन नगर में एकत्रित हुआ, वहां से मोहन नगर की सभी गलियों में सफाई कार्य कराया गया। सड़को के आस-पास जमी मिट्टी को साफ कराया गया। 6 ट्रॉली मलवा सफाई अभियान के दौरान फिकवाया गया। सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने विधायक डॉ. सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।
सफाई अभियान में ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमसिंह यादव, मेयर इन कॉउसिंल के स्वच्छता प्रभारी अवधेश कौरव, पार्षद प्रमोद खरे, देवेन्द्र चौहान, श्रीमती वीणा भारद्वाज, श्रीमती सीमा समाधिया, रणविजय कुशवाह, पोप सिंह वर्मा, डॉ. कमलेश इंदौरिया, संतोश शर्मा, सुधीर मंडेलिया, श्रीमती रेखा, आदित्य सेंगर, महादेव अपोरिया, धीरज नागर, राहुल बघेल, गौतम कौशल, हरेन्द्र यादव, अज्जू देहलवार आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









