डेंगू एवं मलेरिया से बचाव हेतु युवाओं को प्रशिक्षित किया
Oct 20 2022
ग्वालियर। फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा पर युवा नेतृत्व विकास एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक श्रीमती नीलम दीक्षित ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। और बताया कि डेंगू व मलेरिया जैसी भयंकर बीमारियों के लिए जागरूक होना बहुत आवश्यक है। किस प्रकार से इन बीमारियों से बचा जा सकता है। डेंगू के कारण बचाव और सावधानियां भी बताई गई। फैमिली हेल्थ इंडिया के रीजनल कोऑर्डिनेटर विजय मिश्रा ने अपनी संस्था के बारे में जानकारियां दी। और डेंगू मलेरिया पर युवाओं को जागरूक किया। और यूथ कोऑर्डिनेटर अनिल कुमार ने विस्तार पूर्वक होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारियां दी।
सत्येंद्र सिंह डेंगू से फैलने वाली बीमारियां गंदे पानी के बचाव के बारे में जानकारियां दी, संस्था के अच्छेंद कुशवाह ने कार्यक्रम का संचालन कर साथ ही संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस प्रकार से संस्था मेडिकल के क्षेत्र में कार्य कर रही है। फैमिली हेल्थ इंडिया की और से सुमित शर्मा ने सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर यूथ कोऑर्डिनेटर किरण भी उपस्थित थे। जिन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करीब 40 युवक युवतियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंकज अग्रवाल द्वारा मलेरिया युवा नेतृत्व विकास एवं क्षमता वृद्धि कार्यक्रम पर चर्चा की ओर सभी का आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









