ऑटो-लोडिंग की टक्कर में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, पांच घायल
Oct 19 2022
ग्वालियर। जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोडिंग और आटो की आमने-सामने से भिड़ंत हुई। इसमें आटो में सवार एक ही परिवार नौ सदस्यों में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पताल भेजा गया है। यह घटना आंतरी थाना क्षेत्र में मकौड़ा के पास हुई। जिन 4 लोगों की मौत हुई उनमें 2 महिला 2 पुरुष हैं। ये चारों पिछोर के रहने वाले हैं और ग्वालियर से वापस पिछोर जा रहे थे। लोडिंग वाहन और ऑटो की भिड़ंत इतनी जबर्दस्त थी कि मौके पर ही एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्वालियर-झांसी हाईवे आंतरी थाना क्षेत्र में बजेहरा पुलिया के पास यह हादसा हुआ। लोडिंग वाहन में आक्सीजन सिलेंडर भरे हुए थे। आटो में सवार सभी लोग ग्वालियर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि वाहन गलत दिशा से आ रहा था।
पिछोर निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों सहित आटो के ड्राइवर की मौत इस हादसे में हुई। मृतकों में नफीशा बेगम पत्नी शफीक उल्ला, समीउल्ला पुत्र शफीक उल्ला, समीना बेगम पत्नी असरत खान और ड्राइवर फिरोज खान पुत्र शरीफ खान की मौके पर ही मौत हो गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









