भारत जोड़ो यात्रा का संदेश देने के लिए ग्वालियर में भी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी- देवेन्द्र शर्मा
Oct 19 2022
ग्वालियर। शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी रामसेवक बाबूजी के मुख्यातिथ्य में बुधवार को ब्लॉक अध्यक्षो एवं मंडलम सेक्टर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षगणो की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का महाराज सिंह पटेल ने एवं आभार व्यक्त विनोद कुमार जैन ने किया।
शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, पूर्व सांसद भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी रामसेवक बाबूजी ने कहा कि आज देश में सांम्प्रदायिक शक्तियां सत्ता पर काबिज होकर भय और नफरत बढ़ा रही है, बाबा साहब के संविधान के विपरीत जाकर लोकतंत्र में तानाशाही मचा रखी है। कंाग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश घर-घर तक पहुचंाने के लिए ग्वालियर में भी भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की जाएगी, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई धर्म निरपेक्षता भाईचारे की एकता को मजबूत करना है, नफरत और भय को समाप्त कर सद्भाव बनाना है।
मल्लिकार्जुन खडग़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष निवार्चन होने पर मिष्ठान वितरण
कंाग्रेस भवन पर बुधवार को कंाग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के निवार्चन होने पर कांग्रेस भवन पर शहर जिला कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी के नेतृत्व में बुधवार को मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया और उनके कुशल नेतृत्व में देश में कांग्रेस मजबूत होगी।
बैठक में महाराज सिंह पटेल, प्रभूदयाल जौहरे, जेएच जाफरी, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र शर्मा, संजीव दीक्षित, राजेश्र खान, नवीन भदकारिया, मुनेन्द्र भदोरिया, सौरभ तिवारी, दशरथ सिंह, डॉ. एनके सिसोदिया, तरूण यादव, धीरज बाथम, मुउद्दीन बेग, अख्तर खान, मुन्नालाल खरे, सोहिल खान, सुरेष पाल, हरेन्द्र नागर, मोनू राठौर आदि उपस्थित थे।
21 अक्टूबर को कांग्रेस भवन पर ग्रामीण कांग्रेस की बैठक
पूर्व सांसद भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी रामसेवक बाबूजी ने बताया कि दिनांक 21 अक्टूबर केा दोपहर 11 बजे कंाग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर आयोजित की गई है, जिसमें ग्रामीण कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, प्रदेष पदाधिकारी, प्रदेष प्रतिनिधि, जनपद, पंचायत सहित ग्रामीण कांग्रेसजन सम्मलित रहेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









