3 लाख की स्मैक के साथ दो पकड़े मोटरसाइकिल पर बेचने निकले थे
Oct 19 2022
ग्वालियर। स्मैक की खेप लेकर आए बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस ने घास मंडी के पास से पकड़ा है। पुलिस को तस्कर की तलाशी में उसके पास से 27 ग्राम स्मैक बरामद की है बरामद की गई स्मैक की कीमती करीब 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया किमुखबिर से सूचना मिली थी कि दो तस्कर स्मैक लेकर आने वाला है। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच व मुरार थाना पुलिस को तस्करों को पकडऩे का टॉस्क दिया। जिस पर थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता व मुरार थाने बल के साथ घास मंडी के पास मोटरसाइकिल पर स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को धर दबोचा लिया। पकड़े गए तस्करों की तलाशी लेने पर एक के पास से 12 ग्राम और दूसरे के पास से 15 ग्राम कुल 27 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेश रजक पुत्र काशीराम रजक व अनिल रजक पुत्र भोगीराम रजक निवासी समाधिया कॉलोनी के रहने वाले के रूप में हुई। तस्करों ने बताया है कि वह बड़ा गांव से एक अन्य तस्कर से इसमें खरीद कर लाए थे जिसे वह छोटी छोटी पुडिय़ा बनाकर ग्राहकों को बेचते थे। पुलिस स्मैक की डिलीवरी देने वाले उस तीसरे व्यक्ति की भी तलाश कर रही है। फिलहाल पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस अफसरों का मानना है कि पकड़ा गया तस्करों से पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों का पता चल सकता है और कई लिंक मिल सकती है। पुलिस अब पकड़े गए तस्करों की निशानदेही पर इसमें की डिलीवरी करने आए उस तीसरे तस्कर की तलाश में जुट गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









