वार्ड 45 में विधायक डॉ. सिकरवार के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

Oct 18 2022

ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में मंगलवार को वार्ड 45 के भैरों बाबा मंदिर नया बाजार चौराहा से प्रारम्भ होकर थौराठ की गोठ, भौंसले की गोठ की गलियों में नालियों की साफ-सफाई कराई गई और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर उठवाये गये तथा सीवर लाईनें खुलबाई गई।
सफाई अभियान प्रात: 9 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 5 बजे तक चला। सुबह से शाम तक चले सफाई अभियान में 8 ट्रॉली मलवा उठवाया गया, गंदे पानी की शिकायत को देखते हुये सभी सीवर लाईनों को पूरी तरह साफ कराया गया। सीवर लाईनें पूरी तरह से चौक थी, उन लाईनों को पानी के प्रेशर से खुलवाया गया। 8 घंटे चले सफाई अभियान में विधायक डॉ. सिकरवार ने स्वंय नालियों की सफाई की। नया बाजार और लोहिया बाजार के बीच स्थित नाले के मुहाने खुलवाये और मूत्रालय साफ कराया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक डॉ सिकरवार का इस दौरान पुष्पहारों से स्वागत किया। सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रीय जनता ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की। इस मौके पर विधायक डॉ. सिकरवार ने जन समुदाय से आग्रह किया कि वह सभी सफाई कार्य में सहयोग करें।
  सफाई अभियान में मेयर इन कॉउसिल के प्रभारी अवधेश कौरव, पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, क्षेत्राधिकारी अजय शाक्यवार, विजय बहादुर त्यागी, हिमांशु कीकन, डब्बू खान, गोविंद थौराठ, रविन्द्र भदौरिया आदि मौजूद रहे।