5 साल बाद दिवाली मनाने घर आए, हत्यारोपी को मुरैना पुलिस ने पकड़ा
Oct 18 2022
मुरैना। नूराबाद पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकडऩे में सफलता हासिल की है। इसने पांच साल पहले एक युवक की हत्या कर दी थी, उसके बाद से यह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने इसको कई बार पकडऩे की कोशिश की, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा। अब यह त्योहार पर घर आया था। पुलिस को जैसे ही खबर लगी, पुलिस ने उसे धर दबोचा।
बता दें, रामनिवास पुत्र रामप्रसाद जाटव, निवासी सिंघल बस्ती मुरैना ने पांच साल पहले एक युवक की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से यह लगातार फरार चल रहा था। नूराबाद पुलिस ने इसे पकडऩे के लिए इसके रिश्तेदारों के यहां कई बार दबिश दी, लेकिन यह हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। पुलिस को खबर लगी कि यह दीपावली का त्योहार मनाने अपने घर आया हुआ है। नूराबाद पुलिस ने रात में उसके घर पर दबिश देकर उसे उठा लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









