निर्बल की मदद करना ही क्षत्रिय धर्म-पवैया
Oct 18 2022
ग्वालियर। क्षत्रिय जाति नहीं धर्म है। वर्ण व्यवस्था तो समाज, रोटी और बेटी की सुरक्षा, संस्कार, शिक्षा और धर्म को मजबूत करने की व्यवस्था है। श्रीराम ने संसार को संदेश दिया कि शक्ति का प्रयोग निर्बल की मदद के लिए करना चाहिए। इसीलिए असहाय व दुखियों की मदद करना ही क्षत्रिय धर्म है। यह बात पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने शिखा वाटिका में आयोजित क्षत्रिय भूषण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशीष प्रताप सिंह राठौड़, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, सुरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व पार्षद सुजीत सिंह भदौरिया मंचासीन रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में ग्वालियर एक नंबर आने से शहर का नाम गौरव से लिया जायेगा। विशिष्ट अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौर ने कहा कि क्षत्रिय समाज को शिक्षा में विशेष जोर देना है। शिक्षा से ही परिवार, समाज और राष्ट्र का उत्थान होता है। इससे पूर्व स्वागत भाषण क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकरण सिंह भदौरिया ने दिया।
कार्यक्रम में जयसिंह भदौरिया, शिवराज सिंह भदौरिया, मुख्त्यार सिंह भदौरिया, हमीर सिंह तोमर को क्षत्रिय भूषण सम्मान दिया। इसके अलावा शिक्षा व खेल प्रतिभाओं में अव्वल रहे 25 बच्चों को भी सम्मानित किया गया। संचालन गोविन्द सिंह राठौर व आभार जयदेव सिंह भदौरिया ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद संध्या सोनू सिंह राजावत, रवि सिंह तोमर, मंजुलता जितेन्द्र सिंह कुशवाह, सुदमन सिंह भदौरिया, सुजीत सिंह भदौरिया, नरोत्तम सिंह जादौन, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, विजयपाल सिंह परमार, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, श्याम सिंह चौहान, आदित्य सिंह भदौरिया युवा अध्यक्ष, मोहित सिंह भदौरिया, लाल सिंह भदौरिया, जितेन्द्र सिंह परिहार आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









