एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष डा सुधीर सक्सेना ने अपनी पहली हिंदी में क्लास ली

Oct 18 2022

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो गई है जिसकी किताबों का विमोचन 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह अमित शाह और मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा रूपांतरण की सतत निगरानी में इन किताबों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है। 
गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में अधिष्ठाता डा अक्षय निगम के मार्गदर्शन में एमबीबीएस छात्रों की हिंदी में पढ़ाई शुरू हो गई है। एनाटॉमी के विभागाध्यक्ष डा सुधीर सक्सेना ने अपनी पहली हिंदी में क्लास ली। उन्होंने इसे एक नया एंव सुखद अनुभव बताया।