दिल्ली से बॉडी लेकर दमोह जा रही एम्बूलेंस को ट्रक ने मारी टक्कर, आठ घायल
Oct 18 2022
ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्रअन्तर्गत आईटीएम यूनीवर्सिटी के सामने एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए तेज गति से आ रही एम्बूलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बूलेंस में सवार आठ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एबूलेंस में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार दमोह सागर का एक परिवार नोयडा के एक अस्पताल से महिला की बॉडी एम्बूलेंस से दमोह सागर के लिए लेकर जा रहा था। एम्बूलेंस अभी आईटीएम यूनीवर्सिटी के सामने ही पहुंची थी कि तभी एक ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए एम्बूलेंस को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एम्बूलेंस में चीख-पुकार मच गई। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बूलेंस से घायलों को निकालकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
घायलों के नाम अभिषेक, सन्नी, विनोद, राजीव, सविता, तमन्ना, विजय और निशा बताए गए हैं। सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









