अब ये बच्चे भी पढ़ेंगे स्मार्ट क्लास में

Oct 18 2022

ग्वालियर। जब दिल से कुछ करने की सोचो तो राह मिल ही जाती है कुछ समय पहले एक प्राथमिक विद्यालय मोतीमहल, खल्लासीपुरा, दीनदयाल मॉल के पीछे नौगजा रोड शिंदे की छावनी ग्वालियर में जाना हुआ, और वहां के प्यारे प्यारे बच्चों से मिलना हुआ। उन बच्चों को देख कर लगा की हमारे बच्चों की तरह इन बच्चों को भी स्कूल में सभी सुविधाये मिलना चाहिए इनके पास भी स्मार्ट क्लास रूम होना चाहिए। बस इसी सोच के साथ फिर एक प्रयास शुरू हो गया ओर भगवान ने फिर मेरी नेक पहल को पूरा करने के लिए आप जैसे अच्छे लोगों का साथ मिला। ओर इन बच्चों के लिए मेरा स्मार्ट क्लास रूम का सपना पूरा हुआ। 
प्राथमिक विद्यालय मोतीमहल, खल्लासीपुरा, दीनदयाल मॉल के पीछे नौगजा रोड शिंदे की छावनी ग्वालियर में मंगलवार 3 बजे से बच्चों की स्मार्ट क्लास की शुरूआत हुई।