क्षत्रिय समाज हित में कार्य करें-देवेंद्र तोमर
Oct 18 2022
ग्वालियर। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज की बैठक एक निजी होटल में हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू भैया वाइस प्रेसिडेंट हॉकी संघ भारत उपस्थित थे। अध्यक्षता कप्तान सिंह सहसारी राष्ट्र्रीय अध्यक्ष खंगार समाज द्वारा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि क्षत्रिय अपने धर्म के अनुसार कार्य करते हुए समाज को एकजुट रखें और समाज हित में कार्य करें। मुख्य अतिथि तोमर ने हिंदुत्व विचारधारा को आत्मसात करने का आह्वन किया। मुख्य अतिथि तोमर ने गढ़कुंडार के जनक युगपुरुष स्वर्गीय उदय सिंह पिंडारी को उनकी समाज सेवा को याद करते हुए आगामी गढ़ कुंडार महोत्सव से पहले उनकी एक प्रतिमा को स्थापित करने के लिए सहमति देकर हर संभव प्रयास करने का कहा।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष कप्तान सिंह सहसारी ने बताया कि नवंबर माह में एक राष्ट्रीय अधिवेशन ग्वालियर में कराया जाएगा जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित कर समाज के उत्थान के समाज के विकास के लिए मांग की जाएगी। जिस पर संपूर्ण खंगार क्षत्रिय समाज ने सहयोग और समर्थन देने का वायदा किया गया।
इस अवसर पर कप्तान सिंह सहसारी द्वारा तीन प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई। जिसमें मध्य प्रदेश से दिनेश परिहार को मध्य प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश से मुकेश सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान से हरिओम सिंह परिहार को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। वहीं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के रूप में सुभाष पिंडारी, लोकेंद्र सिंह परिहार को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया। जिस पर संपूर्ण खंगार क्षत्रिय समाज की सहमति रही।
कार्यसमिति की बैठक में प्रमुख रूप से राम किशोर राणा, भूपत सिंह, जगदीश सिंह परिहार, रामरूप सिंह परिहार, राजकुमार परिहार, राम किशोर, राम किशोर ठेकेदार, लालाराम खंगार, दिनेश मिर्धा, श्रीमती रश्मि राय, श्रीमती केसर राय, श्रीमती उषा परिहार, कुमारी आनंद, कुमारी अमरोक, सुनील सिंह परिहार, अजय खंगार, रोहित सिंह खंगार, अतुल परिहार, बंटी, कृष्णा परिहार एवं सैकड़ों समाज बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









