रिश्वत लेते पोस्ट आफिस अधीक्षक लोकायुक्त ने दबोचा
Oct 17 2022
ग्वालियर। लोकायुक्त ग्वालियर की टीम ने तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पोस्ट आफिस अधीक्षक को गुना स्थित सरकारी आवास पर पकड़ा है। पकड़े गए अधीक्षक पर गुना, अशोक नगर के साथ ही शिवपुरी का प्रभार था। पकड़े गए अधीक्षक के खिलाफ लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लोकायुक्त एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि गुना निवासी इंद्रभान सिंह यादव ने शिकायत की थी कि पारिवारिक परेशानी की वजह से वह अपना अटैचमेंट मुगावली से हेड ऑफिस अशोक नगर कराना चाहता था और इसके लिए उसने पोस्ट ऑफिस अधीक्षक बीएल मालवीय को आवेदन किया था, लेकिन कई बार बात करने के बाद भी वह उसका अटैचमेंट अटकाए हुए थे। कुछ दिन पहले अधीक्षक ने उससे साठ हजार रुपए की रिश्वत मांगी, बातचीत होने पर मामला तीस हजार रुपए में तय हुआ तो उसने इसकी शिकायत लोकायुक्त ग्वालियर में की। शिकायत पर बातचीत रिकार्ड कराई और उसके बाद आज सुबह बंगले पर पैसा देना तय हुआ। जिस पर निरीक्षक कविन्द्र सिंह, रिषीश्वर शर्मा के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम फरियादी के साथ पोस्ट आफिस अधीक्षक बीएल मालवीय के बंगले पर पहुंची और जैसे ही फरियादी ने रुपए दिए। लोकायुक्त पुलिस ने रेड की और रुपयों के साथ अधीक्षक को पकड़ लिया।
लोकायुक्त की टीम ने जब अधीक्षक के हाथ धुलवाये तो कैमीकल लगा होने से उसके हाथ गुलाबी हो गए। लोकायुक्त टीम ने फरियादी की शिकायत पर अधीक्षक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









