महापौर ने किया वार्ड 57 में सीसी रोड निर्माण के लिये भूमिपूजन

Oct 17 2022

ग्वालियर। महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने सोमवार को क्षेत्र की जनता की मांग पर वार्ड 57 में स्थित रानीपुरा नाकाचन्द्रवदनी में सीसी रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को सबोंधित करते हुये महापौर डॉ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि इस सीसी रोड निर्माण से क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान होगा। उन्होने कहा कि क्षेत्रीय जनता की कोई भी समस्या मेरे सामने आयेगी उसे तत्परता से हल करवाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मेयर इन कॉउसिंल के प्रभारी सदस्य एवं क्षेत्रीय पार्षद अवधेश कौरव ने बताया कि यह सीसी रोड निर्माण कार्य हरगोविन्द मिश्रा कॉलोनी के फुटपाथ पर और माधव सत्संग आश्रम से रानीपुरा पुलिया तक किया जायेगा।  
भूमिपूजन कार्यक्रम में पार्षद सुरेन्द्र साहू, पार्षद अंकित कठठ्ल, हर्षवर्धन सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र यादव, प्रमोद जैन, विजय बहादुर त्यागी, धर्मवीर जाटव, भुवनेश सारस्वत, टिन्कू परिहार, करन शाक्य, रशीद खान, पप्पू जोशी, अनिल कुशवाह, राजेन्द्र राठी, राजू यादव, प्रदीप जखोदिया आदि मौजूद रहे।